CEIR पोर्टल से मिली सफलता, आलोट पुलिस ने 4 लाख के मोबाइल बरामद किए

रतलाम: जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए रतलाम पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना आलोट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में की गई। थाना आलोट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में गुम हुए कुल 21 मोबाइल फोन को ट्रेस किया। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस ने मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए CEIR Portal का उपयोग किया। तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोन का लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया और बाद में विधिवत प्रक्रिया पूरी कर सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए गए।मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।

पुलिस के अनुसार, थाना आलोट पुलिस ने पिछले दो वर्षों के दौरान कुल 125 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटाए हैं। यह उपलब्धि पुलिस की तकनीकी दक्षता और लगातार किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।रतलाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को जल्द ट्रेस कर बरामद किया जा सके।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, आरक्षक रोनक पोरवाल, आरक्षक शुभम भाटी सहित थाना आलोट पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

  • alot-police-recover-4-lakh-mobile-ceir-portal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना