विस्थापित आंदोलन के बीच बड़ी खबर, अमित भटनागर की हालत बिगड़ी; स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

छतरपुर: केन-बेतवा लिंक परियोजना एवं बांध प्रभावित विस्थापितों के आंदोलन स्थल ग्राम कुपी में प्रदर्शन कर रहे अमित भटनागर और उनके कुछ साथियों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजावर एसडीएम विजय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कुपी में बराना नदी के पास प्रदर्शन कर रहे अमित भटनागर एवं अन्य साथियों के स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें समझाइश दी।

इसके बाद पुलिस की मदद से उन्हें बिजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। एसडीएम ने बताया कि बारिश के मौसम और मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंदोलन में शामिल पन्ना जिले के अन्य लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की गई।

सभी लोगों को बस के माध्यम से सुरक्षित पन्ना रवाना किया गया है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बारिश को देखते हुए लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं आंदोलन स्थल की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़े –  छतरपुर जिला अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: ICU वार्ड में AC बंद होने का आरोप, गर्मी से मरीज बेहाल

  • amit-bhatnagar-health-condition-admitted-bijawar-hospital-kupi-protest-chhatarpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना