33 लाख का गार्डन या बनने से पहले ही तालाब? पहली बारिश से पहले खुली अमृत-2 योजना की पोल

बुरहानपुर/नेपानगर। केंद्र सरकार की अमृत-2 योजना के तहत नेपानगर के वार्ड क्रमांक-11 में लगभग 33.80 लाख रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे ग्रीन स्पेस पार्क (गार्डन) की गुणवत्ता और निर्माण व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मानसून की दस्तक से पहले ही पार्क परिसर में जलभराव की स्थिति बनने से स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी और नगर पालिका द्वारा पार्क के समतलीकरण और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। नतीजा यह है कि हल्की बारिश और पानी के रिसाव से ही पार्क के कई हिस्सों में पानी जमा होने लगा है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो बारिश के मौसम में यह पार्क गार्डन कम और तालाब ज्यादा नजर आएगा।

पार्षद ने पहले ही जताई थी चिंता

वार्ड पार्षद ने बताया कि लगभग दो से तीन माह पूर्व नगर पालिका को लिखित आवेदन देकर पार्क परिसर में करीब 100 ट्रॉली मुरूम डालने की मांग की गई थी, ताकि भूमि का समतलीकरण हो सके और भविष्य में जलभराव की समस्या न आए। लेकिन उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

अब जब पार्क में पानी भरने की तस्वीरें सामने आ रही हैं, तो स्थानीय लोग नगर पालिका की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद यदि शुरुआत में ही ऐसी स्थिति बन रही है, तो योजना के क्रियान्वयन और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

स्थायी समाधान की मांग

नागरिकों ने मांग की है कि मानसून शुरू होने से पहले पार्क में समुचित जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए और आवश्यकतानुसार मुरूम डालकर भूमि का समतलीकरण कराया जाए। वहीं अब सभी की नजरें नगर पालिका और संबंधित एजेंसियों पर टिकी हैं कि वे इस समस्या का समाधान करते हैं या फिर करोड़ों की योजनाओं की तरह यह परियोजना भी सवालों के घेरे में रह जाएगी।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना