48 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख का वाहन बरामद

छतरपुर जिले की बड़ामलहरा पुलिस ने ग्राम कर्री से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली मामले का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत का पावरट्रैक ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 24 जून को ग्राम कर्री स्थित मंगल भवन के पास से फरियादी सुनील अवस्थी का ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गया था। शिकायत के आधार पर थाना बड़ामलहरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वजीत उर्फ बड़े राजा, निवासी टहनगा और निल्लू उर्फ नीलेश लोधी, निवासी ग्राम कर्री के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Shruti Soni

ब्रांडवाणी समाचार

अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

Related Posts

जयस्तंभ पर अटकी एंबुलेंस और अतिक्रमण में जकड़ा गुना, क्या किसी की जान जाने के बाद जागेगा प्रशासन?

गुना/मोहित सोनी की विशेष रिपोर्ट:  शहर के प्रमुख जयस्तंभ…

आगे पढ़ें
15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा