बड़वानी: बिलियापानी घाट में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

बड़वानी: पाटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोलगांव के पास बिलियापानी घाट में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक कार बड़वानी से सेमलेट की ओर जा रही थी। आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में सकरिया पुत्र रजान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक इकराम पुत्र रुलसिंग ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेमलेट गांव के चार युवक एक गंभीर बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए पाटी लाए थे। मरीज को जिला अस्पताल बड़वानी में भर्ती कराने के बाद लौटते समय यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सभी को खाई से बाहर निकाला। हादसे में बियालाल पुत्र भीमसिंग और भंगा पुत्र रजान घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – बड़वानी: पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने कुएं में लगाई छलांग, चार घंटे बाद सुरक्षित बचाई गई

  • barwani-car-accident-biliyapani-ghat-two-dead
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, लेकिन न उड़ानें और न यात्री; AAI के सर्वे पर उठे सवाल

    भोपाल/छतरपुर। मध्य प्रदेश का खजुराहो एयरपोर्ट एक बार फिर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा