बैतूल में जमीन विवाद पर बवाल: आदिवासियों ने बीजेपी नेता और पुलिस टीम पर किया पथराव

बैतूल:  मुलताई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ी रामोसी गांव में जमीन विवाद ने उग्र रूप ले लिया। विवादित जमीन को लेकर आदिवासी समुदाय और भाजपा नेता भास्कर मगरदे के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि स्थिति हिंसक हो गई।

आदिवासियों ने ग्रामीणों ने किया पथराव:

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में पहुंची पुलिस टीम और भाजपा नेता भास्कर मगरदे पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। आरोप है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को दौड़ाकर पीटा, जिसके बाद हालात बिगड़ते देख पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा।

आदिवासी समुदाय का कहना है कि वे वर्षों से इस जमीन पर काबिज हैं और खेती कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा नेता द्वारा उनकी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है। वहीं भास्कर मगरदे ने दावा किया है कि उन्होंने उक्त जमीन को नियमों के तहत खरीदा है।

ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार के सौदे से इनकार करते हुए विरोध जताया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि घटना की विस्तृत जांच कल की जाएगी। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

ये भी पढ़े – बैतूल में ग्यारह दोहे रामायण पाठ के 342वें सप्ताह का आयोजन, अतीत पवार का भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री बनने पर अभिनंदन

  • betul-khedi-ramosi-tribal-attack-bjp-leader-bhaskar-magarde-land-dispute
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना