
भिण्ड/ रामपाल कुशवाह: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के बाद खराब प्रदर्शन करने वाले 83 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों का जुलाई माह का वेतन कार्य पूर्ण होने तक रोकने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध यह कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 13 जुलाई 2026 को राज्य स्तर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के पालन में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य निष्पादन नहीं पाए जाने पर 83 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई।
खराब प्रदर्शन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं
सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही या खराब प्रदर्शन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी
स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी शासन के निर्देशानुसार खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने कार्य में अपेक्षित सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े –MP को मिली पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा, इंदौर से अबू धाबी के लिए आज से सीधी फ्लाइट शुरू
- bhind-83-health-workers-july-salary-stopped-poor-performance









