14 जुलाई से भिंड में शुरू होगा ‘दस्तक अभियान’, घर-घर जाकर बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच

भिंड/ रामपाल कुशवाह: जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग 14 जुलाई से ‘दस्तक अभियान’ शुरू करेगा। यह अभियान 31 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें घर-घर जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी।

स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव ने बताया कि अभियान के दौरान डायरिया, निमोनिया, कुपोषण, एनीमिया, जन्मजात विकृतियों और टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये भी पढ़े – http://बुरहानपुर: घाघरला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का हुआ वृक्षारोपण

कर्मचारियों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई

उन्होंने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान जिले का कोई भी गांव या शहरी वार्ड छूटना नहीं चाहिए। प्रत्येक पात्र बच्चे तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता होगी। लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान संचालित करने के निर्देश

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समीक्षा बैठक में मैदानी अमले को बाल एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए।

  • bhind-dastak-abhiyan-child-health-screening-july-2026
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना