भोपाल में 28 जुलाई से होगी अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा, खेल मंत्री विश्वास सारंग बोले- सेना ने MP के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जताया भरोसा

भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट:  मध्यप्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दौड़ का आयोजन 28 जुलाई से 6 अगस्त तक भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि सेना ने इस महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रदेश के खेल अधोसंरचना (स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर) पर भरोसा जताया है।

मंत्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में खेल सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है और यही कारण है कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन लगातार प्रदेश को मिल रहे हैं। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों और युवाओं को भी बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

इस दौरान विश्वास सारंग ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी आज कई गुटों और कबीलों में बंट चुकी है और उसके नेताओं के बीच समन्वय का अभाव है। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर उन्होंने कहा कि यह देश के वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए आवश्यक है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी समय आने पर यूसीसी लागू किया जाएगा।

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मंत्री ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेंगे।

 
  • bhopal-agniveer-physical-recruitment-at-international-sports-complex-vishvas-sarang-on-ucc-and-datia-bypoll
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में