भोपाल में सभी बाजारों के एक समान बंद समय को लेकर सांसद ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्र, कानून व्यवस्था सुधार पर जोर

भोपाल: भोपाल में सभी बाजारों के लिए एक समान बंद समय निर्धारित करने की मांग को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा।पत्र में मांग की गई है कि शहर के सभी मार्केट एक निश्चित समय पर बंद किए जाएं, ताकि कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। सांसद ने बताया कि वर्तमान में भोपाल शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में बाजार बंद होने का अलग-अलग समय है।

जहां न्यू मार्केट, एमपी नगर, संत हिरदाराम नगर, बीएचईएल बरखेड़ा, इंद्रपुरी, 6 नंबर, 10 नंबर मार्केट, लखेरापुरा और सराफा चौक जैसे क्षेत्र रात 10 बजे तक बंद हो जाते हैं, वहीं पुराने भोपाल क्षेत्र जैसे काजी कैंप, लक्ष्मी टॉकीज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रॉयल मार्केट, जीपीओ, इमामी गेट, जिंसी, जहांगीराबाद, शब्बन चौराहा, इतवारा और बुधवारा क्षेत्र में दुकानें पूरी रात खुली रहती हैं।

सांसद का कहना है कि इस असमान समय व्यवस्था के कारण अनावश्यक भीड़ और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है, जिससे शहर की कानून व्यवस्था प्रभावित होती है।पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पत्र में उठाए गए बिंदुओं पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया है कि पूरे मामले पर विचार कर भोपाल के सभी बाजारों के लिए एक समान बंद समय लागू कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – भोपाल: निगम मंडलों में नई नियुक्तियों की घोषणा

  • bhopal-market-timing-uniform-closure-police-commissioner-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना