बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग अफसर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, झोलाछाप डॉक्टर से ₹5000 वसूली का आरोप; जांच के आदेश

बिजनौर: जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक नोडल अफसर का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में आरोपी अफसर पर झोलाछाप डॉक्टर से ₹5000 की अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार, वीडियो में कथित तौर पर आरोपी डॉक्टर प्रमोद देशवाल झोलाछाप डॉक्टर से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में यह भी सुनाई देता है कि वह व्यक्ति कह रहा है कि “तुझे तीन-तीन चक्कर लगाने पड़ते हैं”, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। मामला सामने आने के बाद जसजीत कौर ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।  आरोपी डॉक्टर नजीबाबाद तहसील के समीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

ये भी पढ़े – बिजनौर के स्योहारा थाने में बवाल: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, थाना परिसर से सड़क और अस्पताल तक मारपीट, कई घायल

 
 
  • bijnor-health-department-officer-bribery-video-viral-pramod-deshwal-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू