बीना में विकास कार्यों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस ने निकाली ‘विकास की अर्थी’

बीना/ मनीष कुमार चौबे: सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के ठप पड़े विकास कार्यों के विरोध में ‘विकास की प्रतीकात्मक अर्थी’ निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का समापन

दोपहर करीब 12 बजे अंबेडकर चौराहे से शुरू हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो अलग-अलग प्रतीकात्मक अर्थियां निकालीं। इनमें एक शहर के विकास की स्थिति और दूसरी ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे विकास कार्यों का प्रतीक थी। यह विरोध मार्च अंबेडकर चौराहे से होते हुए सर्वोदय चौराहे तक पहुंचा, जहां प्रदर्शन का समापन हुआ।

शिक्षा व अन्य विकास कार्य अधूरे

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि शहर और गांवों की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, पेयजल संकट गहराता जा रहा है, नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही, कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य विकास कार्य अधूरे हैं।

जमीनी स्तर पर विकास

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नहीं हैं और किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। नेताओं का कहना था कि जनता को केवल आश्वासन मिल रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर विकास दिखाई नहीं दे रहा।

आगे भी आंदोलन जारी

पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन जनता की आवाज को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।

ठोस कदम उठाने की मांग

प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कांग्रेस ने प्रशासन से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: http://जनसमस्याओं को लेकर डबरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

  • bina-congress-protest-vikas-ki-arthi-sagar
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना