नेपानगर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला जीजा 25 दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस ने खेत से किया बरामद

बुरहानपुर: नेपानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा सुपडीया उर्फ चमारसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब 25 दिनों से नाबालिग को पलासुर क्षेत्र के एक खेत में छिपाकर रखे हुए था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बरामद किया।

मामला 29 अप्रैल का है जब चैनपुरा गांव निवासी परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को उसका ही जीजा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग को पलासुर के खेत में छिपाकर रखे हुए है।

सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा 137 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – अल नीनो की आहट के बीच प्यास से जूझता बुरहानपुर, पहाड़ों से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण, शहर में फूटा आक्रोश

  • burhanpur-nepanagar-girl-kidnapping-case-arrest-farm-recovery
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना