बुरहानपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, रेफर के दौरान रास्ते में गर्भवती की डिलीवरी, अस्पताल में हंगामा

बुरहानपुर: जिले के शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्टाफ की भारी कमी और समय पर इलाज न मिलने के चलते एक गर्भवती महिला को रेफर करने के दौरान रास्ते में ही प्रसव हो गया।

प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को अस्पताल में आवश्यक डॉक्टर और स्टाफ उपलब्ध नहीं होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में ही महिला की डिलीवरी हो गई। इसके बाद परिजन किसी तरह जच्चा-बच्चा को वापस शाहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल लौटने के बाद भी उचित उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने परिसर में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। पीड़ित के पति नरेश गवले ने कहा कि अगर समय पर डॉक्टर और स्टाफ उपलब्ध होता तो यह स्थिति नहीं बनती।मामले में एक और सवाल तब खड़ा हुआ जब मीडिया के पहुंचने के बाद अस्पताल का प्रशासनिक कार्यालय खोला गया, जिससे कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

वहीं, शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीबीएमओ डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि महिला को समय पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था और रास्ते में डिलीवरी होने के बाद उसे वापस लाया गया। उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और स्टाफ की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • burhanpur-shahpur-health-system-laparvahi-delivery-road-hospital
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    महिला आरक्षण पर अमरपाटन विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह का समर्थन, कहा– लोकतंत्र में जरूरी है महिलाओं की भागीदारी

    मैहर/भोपाल/मध्य प्रदेश विधानसभा:  मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को महिला…

    आगे पढ़ें
    मैहर में गेहूं खरीदी के लिए अनुविभाग स्तरीय उपार्जन समिति गठित, खरीदी व्यवस्था पर रहेगी सख्त निगरानी

    मैहर: रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

    क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

    महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

    महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

    ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

    ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

    पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

    पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा