तमिलनाडु में विजय का राज: राज्यपाल से मिली सरकार बनाने की मंजूरी, समर्थकों में भारी उत्साह; कल हो सकता है शपथ समारोह

चेन्नई: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी कई दिनों का राजनीतिक गतिरोध और सस्पेंस आखिरकार शुक्रवार को खत्म हो गया। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता विजय ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने विजय के दावे को स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार बनाने की मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि विजय कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

विजय ने लगातार तीसरे दिन राज्यपाल से मुलाकात कर बहुमत का आंकड़ा पेश किया। उन्होंने TVK, कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK के कुल 118 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 234 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिनमें से दो सीटों पर स्वयं विजय विजयी हुए हैं। सहयोगियों के समर्थन के साथ TVK ने जादुई आंकड़े को छू लिया है।

ये भी पढ़े – कोलकाता में बीजेपी का बड़ा जमावड़ा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

राजभवन के बाहर भारी ड्रामा और प्रदर्शन

इससे पहले 6 और 7 मई को भी विजय ने दावा पेश किया था, लेकिन तब राज्यपाल ने बिना पूर्ण समर्थन पत्र के आमंत्रण देने से इनकार कर दिया था। इस देरी के विरोध में शुक्रवार सुबह TVK समर्थकों ने राजभवन (लोकभवन) के सामने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।

DMK और कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरियां

इस सियासी उलटफेर के बीच DMK और कांग्रेस का गठबंधन टूटना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस के विजय को समर्थन देने के फैसले के बाद DMK ने लोकसभा में अपने सांसदों की सीटें बदलने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि अब सदन में कांग्रेस के साथ बैठना उचित नहीं है। वहीं, TVK ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि विपक्षी खेमे ने अनैतिक तरीके से सरकार बनाने की कोशिश की, तो उनके सभी विधायक सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

ये भी पढ़े – बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ का आगाज: विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह बोले- अब बंगाल बनेगा सुरक्षा का अभेद्य किला

  • chennai-tamil-nadu-vijay-tvk-government-formation-cm-oath-controversy
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल: स्मृति ईरानी को मिली कमान, संजय भाटिया समेत कई नेताओं को नई जिम्मेदारी

    BJP ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई…

    ECINet ऐप पर शशि थरूर का बड़ा हमला: बोले- ‘इस बेकार सॉफ्टवेयर को हटाएं’, 97 वोटरों के मामले से गरमाया विवाद

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चुनाव आयोग के ECINet…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना