छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के भाई पर फायरिंग का आरोप, युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर।आदि मिश्रा | छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से लगे ग्राम कोड़े में सोमवार को फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सालिगराम गर्ग और अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। घटना में एक युवक घायल हुआ है, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विवाद के दौरान फायरिंग का आरोप

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोड़े निवासी मोती कुशवाहा के घर विवाद के दौरान कथित रूप से फायरिंग हुई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गोली कान को छूते हुए निकली, जबकि दूसरी गोली पेट के पास से गुजर गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान

घटना के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान जारी कर कहा कि उनका अपने छोटे भाई सालिगराम गर्ग से पिछले तीन वर्षों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़े – बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग समेत चार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

  • chhatarpur-bageshwar-dham-firing-case-saligram-garg-investigation
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना