छतरपुर में कनक ज्वेलर्स में चोरी, शटर तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गया चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

छतरपुर: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पठापुर रोड स्थित कनक ज्वेलर्स की दुकान में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने दुकान का शटर और ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पठापुर रोड स्थित कनक ज्वेलर्स दुकान का संचालन पप्पू सोनी द्वारा किया जाता है। देर रात करीब 2 बजकर 12 मिनट पर एक अज्ञात चोर दुकान के पास पहुंचा और मिनी गैस सिलेंडर की मदद से शटर और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। चोर ने दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दुकान के अंदर सामान तलाशते और पॉलीथिन में भरकर बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

दुकान संचालक के परिजन साहिल सोनी ने बताया कि चोर करीब 10 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 250 ग्राम चांदी के जेवरात और गुल्लक में रखे 3 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश जारी है।

ये भी पढ़े – कैन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितों का आंदोलन तेज, कुपी में भारी पुलिस बल तैनात, बोले- “न्याय दो या मार दो, लेकिन हटेंगे नहीं”

  • chhatarpur-kanak-jewellers-theft-cctv-captured-thief-stole-gold-silver-jewellery-cash
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना