छतरपुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई; खेत में छापा मारकर 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

छतरपुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के संग्रह, विक्रय और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मातगुवां पुलिस ने गुबरन रोड स्थित एक खेत में छापा मारकर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

पुलिस को बीती रात पेट्रोलिंग के दौरान खेत में अवैध शराब संग्रहित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में रखे भूसे के ढेर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चार प्लास्टिक के डिब्बों में भरी करीब 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से स्टील की टंकी और अन्य सामग्री भी जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण और संग्रह में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

  • chhatarpur-police-seize-60-liters-illegal-liquor-drug-free-campaign
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    One thought on “छतरपुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई; खेत में छापा मारकर 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना