मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में पानी और बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि गांव के लोग लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू

कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए गांव में तत्काल हैंडपंप स्थापित करने और बिजली आपूर्ति के लिए डीपी लगाने की मांग की है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तहसील कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

भूमि पर अवैध कब्जा

वहीं, एसडीएम कार्यालय पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने दावा किया कि वे वर्ष 2022 से संबंधित भूमि पर शासन द्वारा दिए गए पट्टे के आधार पर काबिज हैं। दूसरी ओर हीरालाल बघेल ने आरोप लगाया कि उनकी आवंटित करीब तीन बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया गया है।

अनुरूप कार्रवाई की मांग

दोनों पक्षों के दावों के बाद मामला प्रशासन के समक्ष पहुंच गया है। फिलहाल सभी पक्ष निष्पक्ष जांच और न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

  • Congress-Protests-Over-Water-Power-Crisis-in-Vijakupur-Gives-Ultimatum-Administration
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बंटी राय, किसी ने कहा मनोरंजक तो किसी ने बताया फीकी कॉमेडी

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क़…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे