डबरा पहुंचे निगम अध्यक्ष केशव बघेल का भव्य स्वागत, बोले- कार्यकर्ताओं के भरोसे निभाऊंगा जिम्मेदारी

डबरा: मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव बघेल के डबरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। सराफा बाजार स्थित गोवर्धन मार्केट में आयोजित स्वागत समारोह में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में केशव बघेल ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाहा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि उन्हीं के सहयोग से वे निगम की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

केशव बघेल ने कहा कि पशुपालकों और कुक्कुट व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़े – डबरा: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4900 किलो गुड़ लहान नष्ट, 6 प्रकरण दर्ज

  • dabra-keshav-baghel-grand-welcome-bjp-workers-pashudhan-kukkut-vikas-nigam
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर के चंदूपहाड़ी में राशन को लेकर बवाल, 4 महीने से गरीबों को अनाज नहीं मिलने का आरोप

    पिछोर/ कुलदीप शर्मा: सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के…

    आगे पढ़ें
    गांव की चौपाल में पहुंचा पूरा प्रशासन, जन विश्वास अभियान में सुनीं गई ग्रामीणों की समस्याएं

    मैहर/ देवेश शर्मा: मैहर जिले के झांझबरी गांव में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता