डबरा में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, 2 गंभीर घायल

डबरा।  डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र से हिंसा की बड़ी घटना सामने आई है, जहां बघेल समाज के दो पक्षों के बीच पुरानी जमीनी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और सरिए चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार, ग्राम लखनपूरा निवासी अंकेश बघेल और धर्मेंद्र बघेल सूखापठा वेयरहाउस के पास अपना ट्रैक्टर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही संजय बघेल, रणवीर बघेल, लव बघेल और नवाब बघेल वहां पहुंचे और पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया।

सिर पर गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

 

हमले में अंकेश बघेल के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि धर्मेंद्र बघेल भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डबरा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

शादी के दो दिन बाद ही बदला माहौल

फरियादी अंकेश बघेल ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान उनकी शादी में मिली सोने की चेन भी गुम हो गई। उल्लेखनीय है कि अंकेश की शादी महज दो दिन पहले ही हुई थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल अचानक तनाव में बदल गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

बाइट – अंकेश बघेल (फरियादी)

“हम ट्रैक्टर ठीक कर रहे थे, तभी ये लोग आए और पुरानी बात को लेकर हमला कर दिया…”

  • dabra-land-dispute-baghel-community-clash-two-injured-violence-case
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना