दमोह जिले: सहरी गांव में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत

दमोह: तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सहरी गांव में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय हल्की बाई पत्नी हरिराम यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। शनिवार देर रात महिला के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा मकान जलकर ढह गया और महिला मलबे के नीचे दब गई। घटना की सूचना महिला के बेटे संतोष ने डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।रविवार को जब पुलिस ने मलबा हटवाया तो महिला का शव पूरी तरह जली हुई अवस्था में मिला। ग्रामीणों के अनुसार महिला का मुंह बंधा हुआ था और उसके हाथ भी बंधे होने की आशंका जताई जा रही है। इस बात के सामने आने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और शक की सुई बेटे की ओर घूमने लगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के समय घर में सिर्फ मां और बेटा ही मौजूद थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पास की ब्यारमा नदी से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

मामले में रविंद्र बागरी, थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा है या हत्या। पुलिस बेटे से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़े – दमोह/पथरिया: अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने जब्त की सैकड़ों पेटियां

  • damoh-district-sahari-village-elderly-woman-death-suspicious-circumstances
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना