
दतिया/ कुलदीप शर्मा: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने सोमवार को ग्राम गनेशखेड़ा पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसंपर्क किया और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विधायक का गर्मजोशी से स्वागत
जनसंपर्क के दौरान विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आशुतोष तिवारी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
जनकल्याण की नीतियों के साथ मजबूती
यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/supreme-court-seeks-cbse-reply-over-gulf-students-withheld-class-12-result/
विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने कहा कि ग्रामवासियों का स्नेह और कार्यकर्ताओं का उत्साह यह संकेत दे रहा है कि दतिया की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण की नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाता भाजपा के विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।
जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील
उन्होंने मतदाताओं से कमल के चुनाव चिन्ह पर मतदान कर भाजपा को मजबूत बनाने और विकास व जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की।
- datia-by-election-karera-mla-ramesh-khatik-campaign-bjp-candidate-ashutosh-tiwari











