दिल्ली में फिर शर्मसार हुई इंसानियत: नांगलोई में चलती बस में महिला से गैंगरेप

दिल्ली: राजधानी के इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला फिर से समाने आया है. नांगलोई इलाके में एक चलती बस के भीतर महिला से गैंगरेप किया गया। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई निजी स्लीपर बस को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पीतमपुरा की रहने वाली पीड़िता मंगोलपुरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। रात वह काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रही थी। रात करीब 10:30 बजे जब वह सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंची, तो वहां एक निजी स्लीपर बस रुकी। पीड़िता का आरोप है कि उसने बस के गेट पर खड़े व्यक्ति से केवल समय पूछा था, जिसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया।

चलती बस में दरिंदगी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बस में पर्दे लगे हुए थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बस को नांगलोई इलाके की ओर ले गए और चलती बस में उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद बदहवास हालत में पीड़िता ने नांगलोई थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।

पुलिस ने की त्वरित से कार्रवाई

पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। बाहरी दिल्ली पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बस की पहचान की और आरोपी ड्राइवर व कंडक्टर को दबोच लिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े – दिल्ली के जनकपुरी स्थित स्कूल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी न्यायिक प्रक्रिया के तहत बाहर

  • delhi-nangloi-moving-bus-gangrape-driver-conductor-arrested-crime-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्य सचिव अरविंद शर्मा ने किया ध्वजारोहण, बोले- विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत के लिए मिलकर करना होगा प्रयास

    भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास…

    आगे पढ़ें
    माधव टाइगर रिजर्व में बढ़ा बाघों का कुनबा: 3 महीने के शावक के साथ दिखी बाघिन MT-4, वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह

    शिवपुरी: शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड