धार भोजशाला: विवाद के बीच 2003 की पुरानी तस्वीर वायरल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर चर्चा तेज

धार/राजकुमार सोलंकी: मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जो करीब 23 साल पुरानी यानी वर्ष 2003 की बताई जा रही है। यह तस्वीर उस समय की है जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला आए थे और उन्होंने एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान इस ऐतिहासिक स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भोजशाला का निरीक्षण

इस वायरल तस्वीर को लेकर उस दौरान उनके साथ मौजूद रहे धार के स्थानीय निवासी संजय शर्मा ने एक बड़ी बात कही है। संजय शर्मा ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के समय जब मोदी जी धार आए थे, तब उन्होंने भोजशाला का निरीक्षण किया था और आश्वस्त करते हुए कहा था कि भोजशाला मुक्ति के लिए मुझसे जितना संभव हो सकेगा, मैं उतना जरूर करूंगा।

मां सरस्वती की मूल प्रतिमा को लंदन से वापस लाकर धार भोजशाला में स्थापित किया जा सके

संजय शर्मा ने बताया कि उस समय मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और यहां लोगों का आना-जाना काफी कम होता था, लेकिन मोदी जी के इस दौरे के बाद यहां बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। उनके आने से स्थानीय लोगों में एक नया जोश उत्पन्न हुआ और लोगों ने नियमित रूप से यहां आना शुरू कर दिया। संजय शर्मा ने आगे कहा कि अब जब इस मामले में कोर्ट का फैसला आ चुका है, तो हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हिंदू नीति के तहत पूरा प्रयास करेंगे ताकि वाग्देवी मां सरस्वती की मूल प्रतिमा को जल्द से जल्द लंदन से वापस लाकर धार भोजशाला में स्थापित किया जा सके।

वाग्देवी और भोजशाला का जिक्र

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि मोदी जी जब भी धार दौरे पर आए हैं, उन्होंने हमेशा अपने भाषणों में वाग्देवी और भोजशाला का जिक्र प्रमुखता से किया है। कोर्ट के इस हालिया निर्णय के बाद अब स्थानीय लोगों में यह उम्मीद जाग गई है कि प्रधानमंत्री जल्द ही प्रतिमा को वापस लाएंगे और भोजशाला में आयोजित होने वाले इसके भव्य विमोचन कार्यक्रम में खुद सहभागिता भी करेंगे।

  • dhar-bhojshala-old-photo-viral-2003-narendra-modi-visit-debate-intensifies
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना