फिरोजाबाद में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

फिरोजाबाद: आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से फिरोजाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया और पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस टीमों की ब्रीफिंग भी की गई, जिसमें त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने आम जनता से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अपील की कि लोग ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा आपसी सौहार्द बनाए रखें। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है। इस मौके पर अधिकारियों ने सभी नागरिकों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं भी दीं।

ये भी पढ़े – फिरोजाबाद:डीएम कार्यालय में फरियादियों को रोके जाने पर हंगामा, पीड़ितों ने लगाया गंभीर आरोप

 
 
  • firozabad-eid-ul-azha-flag-march-dm-ssp-security-arrangements-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना