गाजियाबाद: दिल्ली सिग्नेचर अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला और शिशु की मौत, परिजनों ने लगाया बदमाशों को बुलाकर धमकाने का आरोप

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद अंतर्गत लोनी थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ दिल्ली सिग्नेचर अस्पताल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इस दोहरी मौत की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

परिजनों का सीधा आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण महिला और बच्चे की जान गई है। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब पीड़ित परिवार ने अस्पताल संचालक पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि विरोध दबाने के लिए बाहर से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों को बुलाया गया था।

परिजनों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध बदमाश अस्पताल परिसर में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लोनी थाना ट्रोनिका सिटी की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कुछ संदिग्ध बाइक सवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी की जांच के आधार पर मामले में निष्पक्ष वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – गाजियाबाद: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन; कृष्ण पाल मलिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नरेश कुमार शर्मा बने उपाध्यक्ष

  • ghaziabad-delhi-signature-hospital-pregnant-woman-infant-death-negligence-allegation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना