अवैध कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बना सबूत

गुना/ मोहित सोनी: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

जांच के दौरान उसकी पहचान

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के संबंध में बताया गया कि 11 जुलाई 2026 को कैंट थाना पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दिखाई दे रहा था। जांच के दौरान उसकी पहचान ग्राम रिछैरा निवासी 32 वर्षीय रवि पुत्र लख्मीचंद जाट के रूप में हुई।

देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद

पहचान होने के बाद थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसी रात आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियार रखने की बात स्वीकार की और बताया कि उसने कट्टा टोरिया गांव के पास छिपा रखा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।

मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सख्त कार्रवाई जारी

गुना पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियार रखने, उनका प्रदर्शन करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस तकनीकी माध्यमों और मुखबिर तंत्र के जरिए ऐसे तत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, लक्ष्मीनारायण यादव, प्रदीप धाकड़ तथा आरक्षक नीलेश रघुवंशी, संजय जाट, सौरभ रघुवंशी, शुभम रघुवंशी और नीतेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

  • guna-cantt-police-illegal-pistol-arrest-viral-video-arms-act
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना