गुना में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्भयगढ़ में जलती भट्टियां पकड़ी गईं

गुना/गौरव शर्मा की रिपोर्ट:  जिले में अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्भयगढ़ और गढ़लागिर्द क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में करीब 30 हजार रुपये की अवैध मदिरा और बड़ी मात्रा में महुआ लाहन जब्त किया गया है।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन और उपायुक्त आबकारी संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई लगातार जारी विशेष अभियान के तहत की गई। जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के निर्देशन में आबकारी वृत्त गुना-1 की टीम ने प्रभारी राधाकिशन अटारिया के नेतृत्व में दबिश देकर यह सफलता हासिल की।

छापेमारी के दौरान ग्राम गढ़लागिर्द में पुलिस को 3 टंकियों में भरा लगभग 300 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया, जबकि निर्भयगढ़ गांव में 2 बड़े ड्रमों में करीब 200 किलोग्राम लाहन और 2 केनों में 25 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान निर्भयगढ़ क्षेत्र में तलैया के पास एक पठार के नीचे अवैध रूप से संचालित दो जलती हुई भट्टियां भी पाई गईं, जहां शराब का अवैध आसवन किया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही दोनों भट्टियों को नष्ट कर दिया।

कुल मिलाकर लगभग 500 किलोग्राम लाहन और 25 लीटर अवैध मदिरा जब्त कर मौके पर ही नष्ट की गई। विभागीय कार्रवाई में आरोपी बालचंद भील निवासी निर्भयगढ़ के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)A एवं 34(1)F के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक गोविंद सिंह मीणा, दिनेश कुमार राठौर, महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी और होमगार्ड सैनिक महिपाल सिंह की भूमिका सराहनीय रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – गुना में गुनिया नदी संरक्षण पर प्रशासन सख्त, बाढ़ सुरक्षा तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने किया विस्तृत निरीक्षण

  • guna-illegal-liquor-action-neerbhaygarh-raids-mahua-lahan-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना