
मोहित सोनी |गुना। क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली में बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
पीपल का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु प्रो. (डॉ.) किशन यादव और कुलसचिव प्रो. ए.के. मुदगल ने पीपल का पौधा लगाकर किया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में कुल 51 पौधे लगाए गए।
कुलगुरु प्रो. किशन यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की बात कही। कुलसचिव प्रो. ए.के. मुदगल ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. मो. नफीस ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए पानी की हर बूंद बचाने का संदेश दिया। सह संयोजक डॉ. ओपेंद्र कुमार सिंह ने पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुश्री रितिका जैन रहीं।
यह भी पढ़े: MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल
विद्यार्थियों ने किया श्रमदान, निकाली जागरूकता रैली
वृक्षारोपण के बाद विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने श्रमदान करते हुए परिसर से कचरा हटाया और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान लगाए गए नारों के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. धीरेन्द्र माहोर, डॉ. शिवम चौरसिया, डॉ. नितेश्वरी बघेले, सुश्री सेजल जैन, रामधानी पटेल, मनोज कुमार शुक्ला सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपनी भागीदारी दर्ज कराई। 51 पौधों के रोपण के साथ स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
- guna-tatya-tope-university-seva-sankalp-abhiyan








