ग्वालियर में कार खड़ी करने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट

ग्वालियर| के गोशपुरा नंबर-1 इलाके में कार खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद हो गया। ग्वालियर मारपीट वीडियो मामले में युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने बातचीत के बहाने बुलाकर हमला किया। मामले की शिकायत ग्वालियर थाना पुलिस से की गई है।

बातचीत के बहाने बुलाकर हमला

पीड़ित विजेंद्र तोमर ने बताया कि पड़ोसी पप्पू सिंह तोमर अक्सर अपनी कार उनके घर के सामने खड़ी कर देता था। इससे मकान निर्माण कार्य में परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने बातचीत के बहाने बुलाया और वहां पहुंचते ही लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में ग्वालियर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि फिलहाल एनसीआर की कार्रवाई की गई है और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

ग्वालियर में कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो और शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि जांच के बाद आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है।

ब्यूरो रिपोर्ट: शाहनवाज खान

यह भी पढ़े: रायसेन: राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड और डीएलएड प्रवेश तिथियां जारी कीं

  • gwalior-car-parking-fight-video-viral
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना