ग्वालियर: जिला अस्पताल मुरार में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की बड़ी सफलता

ग्वालियर:  जिला अस्पताल मुरार में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है.  दो वर्षों से अस्पताल के एक कोने में धूल खा रही करीब 95 लाख रुपए की बेशकीमती लेप्रोस्कोप मशीन को आखिरकार चालू कर दिया गया है. मंगलवार को इस मशीन की मदद से पहली सफल सर्जरी की गई, जिससे अब जिले के गरीच और मध्यम वर्गीय मरीजों के लिए हाईटेक ऑपरेशन की राह आसान हो गई है.  मुरार में शुरू हुई ‘दूरबीन सर्जरी’ मोतीझील निवासी 33 वर्षीय माधवी यादव एक साल से पेट र दर्द से परेशान थी। जांच में सामने आया कि उनकी पित्त की थैली (गाल ब्लैडर) में पथरी है। आमतौर पर इसके लिए बड़ा चीरा लगाना पड़ता था, लेकिन सर्जन डॉ. प्रणय दीक्षित ने लेप्रोस्कोपिक तकनीक से ऑपरेशन किया। माधवी की फिलहाल स्थिति सामान्य है।

इस ऑपरेशन को करने वाली टीम में सर्जन डॉ. सुशांत श्रीवास्तव, डॉ. सारांश दीक्षित, डॉ.प्रणय दीक्षित शामिल रहे। निश्चेतना विशेषज्ञ के रूप में डॉ. सुष्टि वर्मा व डॉ. नीलेश कुलश्रेष्ठ ने कमान संभाली। जिला अस्पताल में 95 लाख रुपए की यह मशीन लंबे समय से तकनीकी कारणों और रखरखाव के अभाव में बंद पड़ी थी। हाल ही में अस्पताल प्रबंधन ने इसे प्राथमिकता पर लेते हुए आवश्यक उपकरण और मेंटेनेंस की व्यवस्थाएं पूरी की। डॉ. दीक्षित ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को निजी अस्पतालों में अब हजारों रुपए खर्च नहीं करने पड़ेंगे। दूरबीन पद्धति से न केवल समय की बचत होती है. बल्कि संक्रमण का खतरा भी न्यूनतम रहता है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: खराब सड़कों के खिलाफ बीजेपी पार्षद का धरना; प्रशासन को दी चेतावनी

  • gwalior-district-hospital-murar-laparoscopic-surgery-success
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना