
ग्वालियर: माधवगंज थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां पेड़ के नीचे बैठे एक मजदूर को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने करीब 24 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया, लेकिन बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय शाकिर खान के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था। जानकारी के अनुसार, शाकिर दिनभर काम करने के बाद पुरानी कलारी के पास पेड़ के नीचे आराम कर रहा था, तभी लापरवाही से चलाई जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शाकिर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़ा दी हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े – ग्वालियर: पैसे के लेनदेन को लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़; 5 आरोपियों पर केस दर्ज
- gwalior/madhavganj-accident-worker-death-case-2026










