ग्वालियर में फर्जी जनसंपर्क अधिकारी बनकर शादी का खेल: लाखों की ठगी, 5 लोगों पर FIR दर्ज

ग्वालियर: जिले में एक हैरान कर देने वाला शादी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर खुद को कलेक्ट्रेट में जनसंपर्क अधिकारी बताकर शादी करने और दहेज के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक गौरव जैन ने खुद को सरकारी अधिकारी बताते हुए मुरार निवासी शिखा जैन से 30 नवंबर 2025 को शादी की थी।

युवती के पिता, जो शिक्षा विभाग से रिटायर्ड अधिकारी हैं, उन्होंने शादी में लगभग 90 लाख रुपये खर्च किए। शादी के कुछ समय बाद जब परिवार को युवक की नौकरी को लेकर शक हुआ, तो जांच में सामने आया कि आरोपी कलेक्ट्रेट में स्थायी जनसंपर्क अधिकारी नहीं है और उसका कॉन्ट्रैक्ट भी पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह खुद को अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह करता रहा।

परिजनों का आरोप है कि सच सामने आने के बाद आरोपी और उसके परिजन 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे और विरोध करने पर धमकियां भी दी गईं। इसके बाद पीड़ित परिवार ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में गौरव जैन सहित उसके परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर पलक रजक की मौत मामला: पति, देवर और सास पर FIR दर्ज

 
 
  • gwalior-marriage-fraud-fake-public-relations-officer-dowry-cheating-case-fir-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना