ग्वालियर: पूर्व विधायक के रिश्तेदार के घर 15 लाख की चोरी

ग्वालियर/ शाहनवाज खान:  ग्वालियर शहर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने पूर्व विधायक के रिश्तेदार गैस कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों के गहने पार कर दिए। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के बृज विहार कॉलोनी की है। खास बात यह है कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़कर साथ ले गए है ताकि उनकी पहचान न हो सके। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वारदात को अंजाम दिया

इंदरगंज थाना क्षेत्र बृज विहार कॉलोनी निवासी अजय मित्तल गैस कारोबारी हैं और उनकी दुकान घर से कुछ दूरी पर ही है। उनका परिवार नई सड़क स्थित दूसरे मकान में रहता है। जबकि बृज विहार का मकान दिन में सूना रहता है। अजय रात में ही वहां सोने जाते थे। इसी रूटीन की जानकारी होने पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

15 लाख रुपए से अधिक की चोरी

दोपहर के करीब 3 बजे चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब दो घंटे तक घर का कोना-कोना खंगाला। अलमारी में रखे बक्से से सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। जानकारी में करीब 80 हजार रुपए के गहने चोरी होना सामने आया है।

जबकि पूरे गहनों की सूची अभी आना बाकी है। लगभग चोरो के द्वारा की गई चोरी 15 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है।

डीवीआर उखाड़कर ले गए

फरियादी अजय मित्तल ने पुलिस को बताया कि दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर घर का सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया था। लेकिन उस समय उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी दिक्कत समझा। इसी दौरान चोरों ने कैमरा बंद कर वारदात को अंजाम दिया। चोर निकलते समय दूसरा कैमरा भी बंद कर डीवीआर उखाड़कर ले गए। डीवीआर ले जाने से पुलिस को चोरों की पहचान करने में मुश्किल आ रही है। पुलिस ने बताया कि चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। उन्हें पता था कि मकान दिन में खाली रहता है। दो घंटे तक घर में रहने के बाद चोर आराम से फरार हो गए।

मामला दर्ज कर जांच शुरू 

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरी किए गए गहनों की पूरी सूची तैयार की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाइट- मनीष यादव- CSP ग्वालियर

  • gwalior-theft-rs-15-lakh-at-former-mla-relative-house
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कांग्रेस पर हमला, कहा- “किसानों के नाम पर राजनीति करना कांग्रेस की फितरत”

सागर/ मनिश कुमार चौबे: मध्य प्रदेश के खाद्य एवं…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

“ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

“ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं