हरपालपुर पुलिस ने दो घरों में हुई चोरी का किया खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

छतरपुर जिले की हरपालपुर पुलिस ने ग्राम गुढ़ो में दो घरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चांदी के आभूषण और नगद राशि बरामद की है। मामले में गिरोह के पांच अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 5 जून की रात ग्राम गुढ़ो निवासी सुरेंद्र यादव और हरि सिंह यादव के घरों में चोरी की घटना हुई थी। दोनों मामलों में नगद राशि और आभूषण चोरी होने की शिकायत पर हरपालपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी जांच के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेंद्र यादव और अजीत राजपूत के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के निवासी हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि धीरेंद्र यादव ने किस्तों पर एक अर्टिगा कार खरीदी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह उसकी किस्तें नहीं चुका पा रहा था। इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी के आभूषण और करीब 25 हजार रुपये की नगद राशि बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि फरार पांच आरोपियों, चोरी की शेष संपत्ति और वारदात में प्रयुक्त अर्टिगा कार की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना