ईरान ने अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया: एक पायलट लापता !

तेहरान/वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी वायुसेना के एक एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। इस घटना के बाद विमान में सवार दो क्रू मेंबर में से एक को अमेरिकी सेना ने सुरक्षित बचा लिया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान ईरान के हवाई क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसके बाद अमेरिकी विशेष बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर एक क्रू सदस्य को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन दूसरे सदस्य का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। ईरान की सैन्य कमान का दावा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी विमान को निशाना बनाकर गिराया। ईरानी मीडिया के अनुसार, जो भी व्यक्ति लापता अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ने में मदद करेगा उसे इनाम दिया जाएगा।

इसी बीच खबर यह भी है कि एक अमेरिकी ए-10 ग्राउंड अटैक विमान फारस की खाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि उसका पायलट सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसकी सीमा के पास एक अमेरिकी यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को भी मार गिराया गया है। घटना के बाद अमेरिकी प्रशासन की ओर से सीमित प्रतिक्रिया सामने आई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल अमेरिकी सेना और प्रशासन की ओर से इस मामले में विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े – अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: समझौते का समय, नहीं तो होगा विनाश !

  • iran-claims-downed-us-f15-pilot-missing
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ट्रंप का ईरान को धमकी: ‘बात नहीं मानी तो होगा सबसे बड़ा हमला’, मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा

    मिडिल ईस्ट में शांति का कोई किरण नजर ही…

    आगे पढ़ें
    ईरान में बढ़ते सैन्य तनाव को लेकर भारत अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी, भारतीयों से सतर्क रहने की अपील

    तेहरान/नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भीषण…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया