मध्य-पूर्व में युद्ध का असर: ईरान ने कुवैती तेल टैंकर को बनाया निशाना

ब्रांडवाणी डेस्क:  मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के बीच दुबई के पास कुवैत के एक बड़े कच्चे तेल टैंकर पर हमला होने की खबर सामने आई है। अमेरिकन न्यूज एंजेसी की रिपोर्टों के अनुसार “अल-सल्मी” नाम का कुवैत का तेल टैंकर दुबई के बंदरगाह क्षेत्र में खड़ा था, तभी उस पर हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई और उसके ढांचे को नुकसान पहुंचा।

कुवैत की सरकारी तेल कंपनी ने बताया कि जहाज उस समय पूरी तरह कच्चे तेल से भरा हुआ था। हमले के बाद जहाज के आसपास के समुद्री इलाके में तेल रिसाव की आशंका भी जताई गई थी। हालांकि दुबई के अधिकारियों ने बाद में बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

बताया जा रहा है कि यह हमला ड्रोन के जरिए किया गया, जिससे जहाज के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई। राहत की बात यह रही कि जहाज पर मौजूद सभी चालक दल सुरक्षित बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार यह टैंकर फारस की खाड़ी के रास्ते यात्रा कर रहा था और पहले सऊदी अरब तथा कुवैत के बंदरगाहों पर भी गया था। इसके बाद यह दुबई पहुंचा था और आगे चीन की ओर जाने की तैयारी में था। फरवरी के अंत से खाड़ी क्षेत्र में कई व्यापारिक जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले हो चुके हैं। इस घटना के बाद वैश्विक तेल बाजार में भी हलचल देखी गई और तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े – Iran – US के बीच बातचीत ठप: संघर्ष के बीच वार्ता की संभावना क्षीण

  • iran-kuwait-oil-tanker-attack
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ट्रंप का ईरान को धमकी: ‘बात नहीं मानी तो होगा सबसे बड़ा हमला’, मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा

    मिडिल ईस्ट में शांति का कोई किरण नजर ही…

    आगे पढ़ें
    ईरान में बढ़ते सैन्य तनाव को लेकर भारत अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी, भारतीयों से सतर्क रहने की अपील

    तेहरान/नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भीषण…

    आगे पढ़ें

    One thought on “मध्य-पूर्व में युद्ध का असर: ईरान ने कुवैती तेल टैंकर को बनाया निशाना

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा