जबलपुर: रद्दी कागज के गोदाम में भीषण आग, 55 लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका

जबलपुर: शहर के आधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरी बायपास स्थित एक रद्दी कागज (वेस्ट पेपर) गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने का मामला सामने आया है। गोदाम संचालक ने थाना आधारताल में शिकायत देकर घटना की सूचना दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंधेरदेव निवासी मोहम्मद परवेज मंसूरी का रद्दी कागज एवं वेस्ट पेपर का गोदाम खजरी बायपास, गुर्दा कुदवारी अमखेरा क्षेत्र में स्थित है। शिकायत के मुताबिक 30 मई 2026 की रात लगभग 2:30 से 3 बजे के बीच गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी संचालक को तत्काल नहीं मिल सकी।

जब मोहम्मद परवेज मंसूरी 31 मई को दोपहर करीब 12 बजे गोदाम पहुंचे तो उन्हें पता चला कि दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और आग बुझाने के लिए गोदाम का ताला तोड़ना पड़ा था। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा पूरा रद्दी कागज एवं वेस्ट पेपर का स्टॉक जलकर राख हो गया।

गोदाम संचालक के अनुसार आगजनी की इस घटना में लगभग 50 से 55 लाख रुपये मूल्य का माल नष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि ईद के कारण गोदाम पिछले तीन दिनों से बंद था, इसलिए आग लगने के वास्तविक कारणों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित ने थाना आधारताल में आवेदन देकर मामले की जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाने तथा घटना की विधिवत सूचना दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – जबलपुर में धर्म परिवर्तन के आरोपों पर हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में की शिकायत, जांच शुरू

  • jabalpur-waste-paper-godown-fire-loss-55-lakh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना