छतरपुर: कैड़ी गांव में दो घरों में चोरी, लाखों के जेवरात लेकर फरार हुए चोर

छतरपुर/ अमित अवस्थी:  जिले के थाना ओरछा रोड क्षेत्र के ग्राम कैड़ी में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 2 से ढाई लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

घर के बाहर लोहे का बक्सा टूटी हालत में मिला 

जानकारी के अनुसार, मिहीलाल पटेल का परिवार रात में खेत पर गया हुआ था, जबकि घर की महिलाएं छत पर सो रही थीं। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और कमरे में रखे सामान को खंगाल डाला। सुबह जब परिवार के लोग वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा मिला और चोरी की घटना का पता चला, और घर के बाहर लोहे का बक्सा टूटी हालत में मिला ।

रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर सोने-चांदी के जेवरात जैसे बिछिया, पायल, मंगलसूत्र और कुछ नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं गांव के एक अन्य घर में भी चोरी की घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दोनों घटनाओं की जांच

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना ओरछा रोड के SI दीपक यादव ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

  • kairi-village-theft-two-houses-jewellery-stolen-chhatarpur-police-investigation
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना