कासगंज में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 194 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 4.16 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

कासगंज (उप्र): सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए कासगंज पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत जिले में व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 194 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 4,16,500 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

यह अभियान यातायात प्रभारी लछिमन सिंह के नेतृत्व में राजकोल्ड तिराहा, सौरव ढाबा और बिलराम गेट चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर चलाया गया, जहां पुलिस टीमों ने वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान विशेष रूप से उन वाहनों पर नजर रखी गई जो मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर का उपयोग कर रहे थे या फिर ड्रिंक एंड ड्राइव जैसी लापरवाही में शामिल थे।

चेकिंग के दौरान डेसिबल मीटर से ध्वनि स्तर की जांच भी की गई, जिसमें 80 डेसिबल से अधिक आवाज करने वाले 41 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा 6 दोपहिया वाहनों में लगाए गए मोडिफाइड साइलेंसर भी जब्त किए गए और संबंधित चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़े – कासगंज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं ने 2027 चुनाव में जीत का लिया संकल्प

अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना फिटनेस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने और शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। इसी दौरान दो वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 23 से 24 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नियम तोड़ने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित ड्राइविंग करें और दुर्घटनाओं से बचने के लिए जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।

ये भी पढ़े – कासगंज में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे पर सवाल, सुजावलपुर क्षेत्र में अघोषित कटौती से ग्रामीण परेशान

  • kasganj-traffic-police-special-drive-194-vehicles-fined-416500-rupees-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना