भारी बारिश में केसली पहुंचा अग्निवीर समरदीप, गांव ने किया भव्य स्वागत, वर्दी में बेटे को देख भावुक हुए पिता और दादा

केसली/ मनीष कुमार चौबे: भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना पूरा करने वाले केसली नगर के अग्निवीर समरदीप राठौर जब कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पहली बार अपने गांव लौटे, तो पूरा क्षेत्र गर्व और उत्साह से भर उठा। भारी बारिश के बीच ग्रामीणों और युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच अग्निवीर समरदीप का स्वागत जुलूस निकाला गया।

भारी बारिश के बीच भी स्वागत के लिए उमड़े ग्रामीण

समरदीप राठौर के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा सड़कों पर पहुंचे। तेज बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। युवाओं ने देशभक्ति गीतों पर उत्साह जताया और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अग्निवीर का अभिनंदन किया।

समरदीप के प्रथम आगमन को यादगार बनाने के लिए परिजनों ने घर को विशेष रूप से सजाया था। सैन्य वर्दी में गांव पहुंचे समरदीप को देखकर ग्रामीणों में भी देश सेवा के प्रति उत्साह नजर आया।

विवेकानंद चौराहे पर स्वामी विवेकानंद को किया नमन

नगर में प्रवेश करने के बाद समरदीप राठौर विवेकानंद चौराहे पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद वह युवाओं और ग्रामीणों के साथ पैदल अपने घर की ओर रवाना हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा।

वर्दी में पोते को देख दादा-पिता की आंखें हुईं नम

समरदीप जब अपने घर पहुंचे तो परिजनों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पिता राजेश राठौर और दादा विनोद राठौर ने सैन्य वर्दी में अपने बेटे और पोते को देखा तो भावुक हो गए। दादा ने पोते को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

वहीं, चाचा राकेश राठौर और रमेश राठौर सहित अन्य परिजनों ने आरती उतारकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर समरदीप का स्वागत किया। समरदीप के पिता राजेश राठौर ने कहा कि देश की रक्षा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। समरदीप ने पूरे परिवार के साथ केसली और सागर जिले का नाम रोशन किया है। भारी बारिश में भी ग्रामीणों ने जिस तरह बेटे का स्वागत किया, वह परिवार के लिए गर्व का पल है।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर भारतीय सेना में शामिल हुए अग्निवीर समरदीप राठौर अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सफलता से गांव और आसपास के युवाओं को भी भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।

  • kesli-agniveer-samardeep-rathore-welcome-after-army-training
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना