खंडवा के नए एसपी अगम जैन ने संभाला प्रभार: पदभार ग्रहण के बाद पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

खंडवा: शासन के स्थानांतरण नियमों के तहत पुलिस प्रशासन में हुए फेरबदल के बाद, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अगम जैन ने खंडवा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। गुरुवार दोपहर उन्होंने औपचारिक रूप से चार्ज लिया, जिसके बाद वे विभागीय बैठकों और प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय नजर आए।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नवागत एसपी अगम जैन एक उच्च शिक्षित और संस्कारवान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे उदयपुर और बांसवाड़ा शास्त्री महाविद्यालय के निदेशक डॉ. रामकुमार शास्त्री जैन एवं भोपाल के स्वार्थ सिद्धि महिला शास्त्री महाविद्यालय की अध्यक्ष डॉ. ममता जैन के सुपुत्र हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री जैन ने पुलिस महकमे के साथ परिचय बैठक की और जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। दोपहर में उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से भी चर्चा कर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया।

शाम के समय सकल जैन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर श्री जैन का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन भटयांण, अभय जैन, सचिव नितिन सुनील जैन सहित समाज के वरिष्ठ जनों ने उन्हें प्राचीन सराफा स्थित भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर का फोटो फ्रेम स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। इस अवसर पर पंकज जैन महल, प्रेमांशु वकील, सुधांशु चौधरी, विकास बोथरा और प्रसंग जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – खंडवा में संस्कार कैंप का समापन: बच्चों ने सीखा योग और ‘मैं महान हूँ’ का मंत्र

 

  • khandwa-new-sp-agam-jain-takes-charge-jain-community-welcome-brahmandwani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ताप्ती मिल कर्मचारियों के 11 माह से लंबित वेतन का मुद्दा दिल्ली पहुंचा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने वस्त्र मंत्रालय से की मुलाकात

    बुरहानपुर। ताप्ती मिल (नेशनल टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन-एनटीसी) बुरहानपुर के कर्मचारियों…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में 7 दिवसीय SPO प्रशिक्षण संपन्न, कोटवारों और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को सिखाए पुलिसिंग के गुर

    बुरहानपुर। जिले में आगामी मोहर्रम पर्व, धार्मिक आयोजनों और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने