लखीमपुर खीरी में वन विभाग का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार: एंटी करप्शन टीम ने 12 हजार रुपये के साथ दबोचा

लखीमपुर खीरी: एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उत्तर खीरी वन प्रभाग में तैनात एक कनिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को शहर के विलोबी हॉल के सामने गड्डा मार्केट स्थित एक बियर दुकान के पास से पकड़ा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता इंदल सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी पत्नी की बीमारी के कारण दुधवा नेशनल पार्क से महेशपुर पोस्ट पर स्थानांतरण के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि इस आवेदन को आगे बढ़ाने के एवज में कनिष्ठ लिपिक विक्रांत सिंह नेगी ने 12 हजार रुपये की मांग की थी।

 

शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को पैसे लेते ही दबोच लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली और आरोपी को सदर कोतवाली ले जाया गया। गिरफ्तार लिपिक की पहचान विक्रांत सिंह नेगी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल जिले का निवासी बताया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े – योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला: सहारनपुर और फतेहपुर में नए स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू, 2026-27 से होगा संचालन

  • lakhimpur-kheri-forest-clerk-bribe-arrest-anti-corruption
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना