लखनऊ: सपा नेता शौकत अली ने अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर हटाए, कहा- ‘अभद्रता बर्दाश्त नहीं’

लखनऊ:  राजधानी लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए विवादित पोस्टरों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम, बंगला बाजार चौराहा और जेल रोड चौराहा जैसे व्यस्त इलाकों में लगाए गए इन पोस्टरों को सपा नेता शौकत अली ने खुद मौके पर पहुंचकर हटाया।

सपा नेता शौकत अली ने इन पोस्टरों को लगाए जाने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए इन्हें ‘अमर्यादित’ और ‘असामाजिक तत्वों’ की करतूत बताया। उन्होंने कहा कि अपने नेता के सम्मान की रक्षा के लिए उन्होंने स्वयं ये पोस्टर फाड़कर हटाए हैं। अली ने स्पष्ट चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी अपने नेता अखिलेश यादव के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या अपमानजनक कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

राजधानी के पॉश इलाकों में इस तरह के पोस्टर लगने और सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें हटाए जाने के बाद शहर में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

ये भी पढ़े – लखनऊ में फायरिंग: भाजपा से जुड़े व्यापारी नेता चेतन तिवारी को गोली मारी, इलाके में दहशत

  • lucknow-sp-leader-shaukat-ali-removes-controversial-posters-against-akhilesh-yadav
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना