मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

भोपाल/वाराणसी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मार्च को वाराणसी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सीएम डॉ. यादव ने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का अवलोकन किया। उन्होंने यहां की भीड़ प्रबंधन प्रणाली और तीर्थयात्री प्रबंधन प्रणाली की विशेष प्रस्तुतियां देखीं। इसके अलावा, मंदिर प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं।

धार्मिक पर्यटन और लघु उद्योगों पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडीओपी (One District, One Product) के तहत उत्तर प्रदेश में अत्यधिक सराहनीय कार्य हुआ है। इस दिशा में मध्यप्रदेश भी तेजी से कार्य कर रहा है। उन्होंने धार्मिक पर्यटन और लघु उद्योगों को प्राथमिकता देने की बात कही।

लोगों की जिंदगी बदलने पर विचार-विमर्श

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर में जिस तरह भीड़ प्रबंधन हो रहा है, उसी तरह का प्रबंधन सिंहस्थ में भी लागू किया जाएगा। धार्मिक पर्यटन के माध्यम से लोगों की जिंदगी में बदलाव लाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाकाल लोक बनने के बाद पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सुधार आया है। इसी तरह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद भी बदलाव देखने को मिला है।

गरीबों की जिंदगी बेहतर करना उद्देश्य

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दोनों राज्यों के युवाओं को रोजगार मिले और गरीबों की जिंदगी को बेहतर बनाने के उपायों पर भी चर्चा होगी। सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर रिसर्च और महानाट्य का आयोजन भी किया जाएगा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट’ के साथ बैठक

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट’ के साथ बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धालु प्रबंधन, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, सुरक्षा प्रोटोकॉल और स्वच्छता प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने दर्शन व्यवस्था और मोबाइल ऐप आधारित टोकन सिस्टम की जानकारी दी।

प्रयागराज कुम्भ और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के दृष्टिगत हम उज्जैन में श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए दूरगामी योजनाएं तैयार कर रहे हैं।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अब सौहार्द का समय है और हम उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना और सोलर परियोजना पर कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में यह दौरा एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • madhya-pradesh-uttar-pradesh-cooperation-summit-cm-dr-mohan-yadav-varanasi-visit
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना