महराजगंज: सिसवा विधानसभा में जनगणना को लेकर बैठक, लोगों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान

महराजगंज: जनपद के सिसवा विधानसभा क्षेत्र में आगामी जनगणना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विधायक प्रेम सागर पटेल ने अपने कार्यालय पर एक बैठक आयोजित कर लोगों से स्वयं गणना में भाग लेने की अपील की।

विधायक ने कहा कि नागरिक 7 मई से 21 मई तक स्वयं गणना की प्रक्रिया मोबाइल ऐप तथा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी कर सकते हैं। इसके बाद 21 मई के पश्चात सरकार द्वारा नियुक्त कर्मचारी एवं अधिकारी घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोग डिजिटल माध्यम से अपनी स्वयं गणना करें और इस अभियान को सफल बनाएं।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि स्वयं गणना के लिए नागरिकों को जनगणना पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके पश्चात परिवार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। अधिकारियों ने लोगों से सही एवं पूर्ण जानकारी देने की अपील की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, लेखपाल अवधेश पटेल, मंसूर खान, दीपेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – महराजगंज में करोड़ों की नशीली खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • maharajganj-janaganana-svayan-ganana-abhiyan-mla-patel
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना