“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित भविष्य”: SAFE CLICK 2.0 के तहत एकलव्य विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “SAFE CLICK 2.0” साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मैहर में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने फर्जी कॉल, वीडियो कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, नकली APK फाइल, फर्जी निवेश योजनाएं, टास्क फ्रॉड, यूपीआई एवं QR कोड स्कैम, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी और ओटीपी हासिल कर बैंक खातों से रकम निकालने जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता, सतर्कता और डिजिटल अनुशासन है।

ये भी पढ़े – मैहर: बेरमा मंडी पहुंचे विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, किसानों से की चर्चा

एसपी ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अनजान स्रोत से मोबाइल एप डाउनलोड न करें तथा OTP, PIN, CVV और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, ई-मेल, संदेश या ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन के भरोसा नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती और इस नाम पर डराकर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों से सतर्क रहना जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर “साइबर सुरक्षा के दूत” बनें। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता ही साइबर अपराधों के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा कवच है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा समाज को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। मैहर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध का शिकार होता है, तो वह बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करे तथा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराए।

ये भी पढ़े – मैहर: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार XUV, 5 युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

  • maihar-police-safe-click-2-0-cyber-awareness-program-eklavya-school
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया