सतना में फिर सामने आया कुपोषण का मामला, डेढ़ साल की बच्ची का वजन सिर्फ 4.6 किलो

सतना। जिले के मझगवां ब्लॉक मुख्यालय के केल्हौरा गांव में एक बार फिर कुपोषण का गंभीर मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल की ज्योति यादव नाम की बच्ची गंभीर कुपोषण और बीमारी से जूझ रही है। बच्ची का वजन महज 4 किलो 600 ग्राम बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार ज्योति यादव के दिल में छेद होने की भी समस्या है। आर्थिक तंगी और सही इलाज की जानकारी नहीं होने के कारण परिवार बच्ची का बेहतर उपचार नहीं करा पा रहा है।

मझगवां से सतना और फिर रीवा रेफर

जानकारी के मुताबिक बच्ची को पहले मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से उसे सतना रेफर किया गया। सतना में करीब 10 दिन तक भर्ती रखने के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रीवा ले जाने की सलाह दी। हालांकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने और संसाधनों की कमी के चलते परिजन बच्ची को घर वापस ले आए।

परिजन लगा रहे मदद की गुहार

बच्ची के परिजन अब प्रशासन और समाजसेवियों से मदद की अपील कर रहे हैं। गांव में इस घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और कुपोषण को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर इलाज और पोषण मिलने पर बच्ची की हालत में सुधार हो सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट: राजकुमार बजाज

यह भी पढ़े: भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा: उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

  • Malnutrition case surfaces in Satna one-and-a-half-year-old girl weighs only 4.6 kg
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना