सीएम योगी के कड़े निर्देश पर मिर्जापुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के सख्त निर्देशों के बाद महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराध करने वाले अपराधियों और माफियाओं पर पुलिस का चौतफा शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मिर्जापुर जनपद में ‘जिम जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ के जरिए महिलाओं को शिकार बनाने वाले एक बड़े और संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े मुख्य सरगना मौलवी खलीलु रहमान और जिम ट्रेनर इमरान खान सहित कुल 10 आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की है।

इस मामले में पुलिस जांच में बेहद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। आरोपियों पर आरोप है कि वे सुनियोजित तरीके से एक लव जिहाद गैंग का संचालन कर रहे थे। इस गैंग के निशाने पर जिम आने वाली सैकड़ों हिंदू महिलाएं और युवतियां थीं। आरोपियों ने जिम की आड़ में इन महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दिया था। इस संगठित नेटवर्क की शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के पूरे आपराधिक इतिहास और तौर-तरीकों को खंगालते हुए यह सख्त कानूनी कदम उठाया है।

इस बड़ी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि करते हुए मिर्जापुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP City) नितेश सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ किया कि इस गिरोह के सभी 10 सदस्यों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन भविष्य में भी महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले असामाजिक तत्वों और संगठित अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कठोरतम विधिक व दंडात्मक कार्रवाई जारी रखेगा ताकि जिले में भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण बना रहे।

ये भी पढ़े – अमेरिका के पेंसिल्वेनिया बंदरगाह से मर्चेंट नेवी अफसर लापता, मिर्जापुर परिवार ने लगाई मदद की गुहार

  • mirzapur-police-imposes-gangster-act-on-gym-jihad-love-jihad-accused-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना